जन्म के वार से जानें आपका स्वभाव और व्यवहार janm ka vaar se jaane aapka svabhaav aur vyavahaar
जन्म के वार से जानें आपका स्वभाव और व्यवहारjanm ke vaar se jaane aapka svabhaav aur vyavahaar
आपके जन्म का वार क्या था यानी आप किस दिन पैदा हुए थे इस बात पर भी काफी हद तक यह निर्भर करता है कि आपका स्वभाव और व्यवहार कैसा होगा। जीवन के कौन से साल सुखदायी या दुखदायी होंग।
monday ko janme log
सोमवार-
इस दिन जन्मे व्यक्ति हमेशा समाज में चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन इनका पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहता। इन्हें अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, बावजूद इसके ये लोग हंसमुख होते हैं और काफी मीठा बोलते हैं। चन्द्र से संबंध होने के कारण इनका मन चंचल रहता है और निरंतर विचार बदलते रहते हैं। ये लोग बुद्धिमान, कला प्रेमी और बहादुर होते हैं और सुख-दुख में एक जैसे रहते हैं। इस दिन जन्मे व्यक्तियों की याददाश्त बहुत तेज होती है लेकिन इनमें धैर्य की बहुत कमी होती है।
tuesday ko janme log
मंगलवार-
मंगलवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति क्रोधी, पराक्रमी, अनुशासनप्रिय, ऊर्जा से परिपूर्ण और नए विचारों का समर्थन करने वाले होते हैं। इस दिन जन्मे व्यक्तियों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है इसलिए इस दिन जन्में व्यक्ति सभी बाधाओं को पार कर हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हैं। ऐसे लोग अपनी प्रशंसा सुनने के बहुत इच्छुक रहते हैं। इनके दांपत्य जीवन में समय-समय पर विरोधाभास की स्थिति आती रहती है। अधिक क्रोध के कारण आसपास के लोगों से इनकी ज्यादा नहीं बनती।
wednesday ko janme log
बुधवार-
बुधवार को जन्मे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी और तीक्ष्ण बुद्धिवाले होते हैं। साथ ही अपनी वाकपटुता से दूसरों की बोलती बंद कर देते हैं। इनपर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। लोग इन्हें पसंद करते हैं। ये अपने माता-पिता और भाई-बहनों से विशेष रूप से बहुत प्यार करते हैं। भाग्य पक्ष मजबूत होने के कारण, ये लोग सभी प्रकार की विपत्तियों से जल्द ही बाहर निकल आते हैं और धन कमाने में कामयाब होते हैं।
thursday ko janme log
गुरुवार-
इस दिन जन्म लेने वाले लोग महत्वाकांक्षी, गंभीर स्वभाव वाले होते हैं और किसी भी मुश्किल समय का सामना बड़ी ही समझदारी और साहस के साथ करते हैं। इनके साहस और तर्क के आगे कोई टिक नहीं पाता। अपने विचारों और भावनाओं को दूसरे के सामने अच्छी तरह से पेश करते हैं, इसी कारण लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। ये दोस्ती भी अच्छी संगत वालों से करते हैं इसलिए दोस्तों की तरफ से इन्हें हमेशा खुशी मिलती है। गुरुवार को जन्मे जातक लम्बे, साफ रंग वाले और दिखने में आकर्षक होते है। गुरुवार को जन्म लेने वाले लोग बहुत ही बुद्धिमान और साहसी होते हैं। किसी भी मुश्किल का सामना करना इन्हे बखूबी आता है। इनसे कोई भी व्यक्ति बहुत ही जल्दी प्रभावित हो जाता है । इनके दोस्त बहुत ही अच्छे और इनके प्रति समर्पित होते है। इन्हें अपनी उम्र के 7, 12, 13, 16 और 30वें साल में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
friday ko janme log
शुक्रवार-
इस दिन जन्मे व्यक्ति की वाणी में मधुरता और सरलता होती है और वाद-विवाद करने वाले से ये नफरत करते हैं। ऐसे लोग मनोरंजन के साधनों पर अधिक खर्च करते हैं जिससे इनका आर्थिक संतुलन बिगड़ जाता है। ऐश्वर्य से भरा जीवन इन लोगों को काफी अच्छा लगता है। कला के क्षेत्र में ये लोग अपनी अलग जगह बना सकते हैं। प्रेम के मामले में ऐसे लोग एक जगह नहीं टिक पाते। इनके स्वभाव में ईर्ष्या अधिक होती है। इनका वैवाहिक जीवन सफल कहा जा सकता है। शुक्रवार माता लक्ष्मी का दिन है। इस दिन जन्मे इंसान बहुत जिंदादिल, बुद्धिमान, मृदुल स्वभाव वाले ,सहनशील और भावुक होते हैं। इनमे हर स्थिति को अपने अनुकूल बनाने कि अदभुत क्षमता होती है।माँ लक्ष्मी कि कृपा के कारण सामान्यता इन्हे जीवन का हर भौतिक सुख प्राप्त होता है। यह दानी प्रवृति के होते है और दूसरों कि मदद के लिए सदैव तैयार रहते है । ये लोग साहित्य, कला और संगीत के प्रेमी होते है। इन्हें 20 और 24 वर्ष की आयु में कुछ दिक्क़ते उठानी पड सकती है।
saturday ko janme log
शनिवार-
जो लोग शनिवार को पैदा होते हैं वे आलसी और संकोची होते हैं। ऐसे लोग किसी भी कार्य को करने के लिए योजना तो बनाते हैं लेकिन उन योजनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पाते। इन लोगों को दोस्ती करते वक्त सावधानी बरतने की जरुरत होती है। परिवार वालों और रिश्तेदारों से भी इन्हें बहुत सुख नहीं मिलता। इनके जीवन में कितने ही कष्ट क्यों न आएं, अपने हंसमुख स्वभाव के कारण ये लोग विचलित नहीं होते। शनिवार को जन्मे जातक हल्के गेंहुए,साफ रंग के अपने फन में माहिर लेकिन क्रोधी स्वभाव के होते है। इनकी बहुत जल्दी ही लोगो से अनबन हो जाती है। ये अपने धुन के पक्के होते है, इन्हे जीवन में बहुत उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है लेकिन अंत में विजय इन्ही कि होती है।इन्हे जीवन में बहुत संभल संभल कर चलने कि आदत होती है जिससे कभी कभी ये आलसी भी हो जाते है । इनके दोस्त बहुत कम होते है और यह अपने दोस्तों के प्रति ईमानदार होते है। परिवार वालों,रिश्तेदारों और दोस्तों से इन्हे बहुत सुख प्राप्त नहीं होता है। इनको जीवन के 20, 25 और 45 साल की आयु में कुछ दिक्क़ते हो सकती हैं।
sunday ko janme log
रविवार-
रविवार का संबंध सूर्यदेव से है। सूर्य, सिंह राशि का स्वामी है। सिंह का अर्थ है शेर और शेर को स्वतंत्रता पसंद होती है। इसलिए रविवार को जन्मे व्यक्ति किसी की अधीनता में कार्य करना पसंद नहीं करते। सामान्य तौर पर भाग्यशाली होते हैं, कम बोलते हैं और कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। धर्म में भी रुचि रखते हैं और फैमिली मेंबर्स के साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों को भी खुश रखने की कोशिश करते हैं। यदि इन लोगों को नेतृत्व का कार्य सौंप दिया जाय तो किसी भी क्षेत्र में बेहतर परिणाम देते हैं। रविवार भगवान सूर्य का दिन है । इस दिन पैदा हुए लोग समान्यता तेजस्वी, भाग्यशाली और दीर्घ आयु वाले होते हैं। कम बोलते हैं लेकिन सोच समझकर बोलते है और उनकी बातों का अपना प्रभाव होता है इन्हे कला, साहित्य, शिक्षा और परामर्श के क्षेत्र में सफलता आसानी से प्राप्त होती है। यह आस्थावान होते है और परिवार , रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ हमेशा अपना सम्बन्ध बनाये रखते है। 20 से 22 साल की उम्र में इन्हें कठनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें