स्वप्नफल Dreams Interpretation

स्वप्नफल Dreams Interpretation

*स्वप्नफल विवेचन की पूर्ण पद्धति*



गौतम बुद्ध के जन्म से कुछ दिन पहले उनकी माता रानी माया ने स्वप्न में एक सूर्य सा चमकीला, ६ दांतों वाला सफेद हाथी देखा था, जिसका अर्थ राज्य के मनीषियों ने एक उच्च कोटि के जगत प्रसिद्ध राजकुमार के जन्म का सूचक बताया, जो सत्य हुआ।


 रात्रि के प्रथम प्रहर में देखे गये स्वप्न का फल एक संवत्सर में अवश्य मिलता है। दूसरे प्रहर में देखे गये स्वप्न का फल ६ माह में प्राप्त होता है। तीसरे पहर में देखे गये स्वप्न का फल ३ माह में प्राप्त होता है। चौथे पहर में जो स्वप्न दिखायी देता है, उसका फल 1 माह में निश्चित ही प्राप्त होता है। अरुणोदय, अर्थात सूर्योदय की बेला में देखे गये स्वप्न का फल १० दिन में प्राप्त होता है। यदि एक ही रात में शुभ स्वप्न और दुःस्वप्न दोनों ही देखे जाएं, तो उनमें बाद वाला स्वप्न ही फलदायी माना जाना चाहिए, अर्थात्‌ बाद वाले स्वप्न फल के आधार पर मार्गदर्शन करना चाहिए। क्योंकि बाद वाला स्वप्न फलीभूत होता है, अतः यदि रात्रि में शुभ स्वप्न दिखायी दे, तो उसके बाद सोना नहीं चाहिए।


शुभ स्वप्नों के फल बताते हुए श्री मत्स्य भगवान ने मनु महाराज को बताया कि पर्वत, राजप्रासाद, हाथी, घोड़ा, बैल आदि पर आरोहण हितकारी होता है तथा जिन वृक्षों के पुष्प श्वेत, या शुभ हों, उनपर चढ़ना शुभकारी है। नाभि में वृक्ष एवं घास-फूस उगना तथा अपने शरीर में बहुत सी भुजाएं देखना, या अनेक शिर, या मस्तक देखना, फलों को दान करते देखना, उद्भिजों के दर्शन, सुंदर, शुभ अर्थात्‌ श्वेत माला धारण करना, श्वेत वस्त्र पहनना, चंद्रमा, सूर्य और ताराओं को हाथ से पकड़ना, या उनके परिमार्जन का स्वप्न दिखायी देना, इंद्र धनुष को हृदय से लगाना, या उसे ऊपर उठाने का स्वप्न दिखायी देना और पृथ्वी, या समुद्र को निगल लेना एवं शत्रुओं का वध करना, ऐसे स्वप्न देखना सर्वथा शुभ होता है। इसके अतिरिक्त भी जो स्वप्न शुभ होते हैं, वे निम्न हैं :


मत्स्य भगवान ने, मनु महाराज से उक्त तारतम्य में स्वप्नों के शुभ फलों की चर्चा करते हुए, बताया कि स्वप्न में संग्राम, वाद-विवाद में विजय, जुए के खेल में जीतना, कच्चा मांस खाना, मछली खाना, खून दिखाई देना, या रुधिर से नहाते हुए दिखाई देना, सुरापान, रक्तपान, अथवा दुग्धपान, अपनी आंतों से पृथ्वी को बांधते हुए देखना, निर्मल नभ देखना, भैंस, गाय, सिंहनी, हथिनी, या घोड़ी के थन में मुंह लगा कर दूध पीना, देवता, गुरु और ब्राह्मण को प्रसन्न देखना सभी शुभ फलदायी एवं शुभ सूचक होते हैं। मत्स्य भगवान ने और भी शुभ स्वप्नों की चर्चा करते हुए मनु महाराज को बताया :





और भी अधिक शुभ स्वप्नों के फल मनु महाराज को बताते हुए श्री मत्स्य भगवान ने कहा कि राजन ! गौवों के सींग से स्रवित जल, या चंद्रमा से गिरते हुए जल से स्नान का स्वप्न सर्वथा शुभ एवं राज्य की प्राप्ति कराने वाला होता है। राज्यारोहण का स्वप्न, मस्तक कटने का स्वप्न, अपनी मृत्यु, प्रज्ज्वलित अग्नि देखना, घर में लगी आग का स्वप्न देखना, राज्य चिह्नों की प्राप्ति, वीणा वादन, या श्रवण, जल में तैरना, दुरूह स्थानों को पार करना, घर में हस्तिनी, घोड़ी तथा गौ का प्रसव देखना, घोड़े की सवारी करते देखना, स्वयं को रोते देखना आदि स्वप्न शुभ और मंगल शकुन के द्योतक होते हैं। इसके अतिरिक्त सुंदरियों की प्राप्ति तथा उनका आलिंगन, जंजीर में स्वयं को बंधा देखना, शरीर में मल का लेप देखना, जो राजा मौजूद हैं, उन्हें स्वप्न में देखना, मित्रों को स्वप्न में देखना, देवताओं का दर्शन, निर्मल जल देखने के स्वप्न भी सर्वथा शुभकारी होते हैं, जिससे बिना प्रयास के धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है तथा रुग्ण व्यक्ति रोगमुक्त हो जाता है। अशुभ स्वप्नों एवं उनके फलों के विषय में श्री मत्स्य भगवान मनु महाराज को बताते हुए कहते हैं :


मत्स्य भगवान ने विभिन्न स्वप्नों के अशुभ फलों की ओर इंगित करते हुए मनु महाराज से कहा कि हे राजन! स्वप्न में नाभि के अतिरिक्त, शरीर के अन्य अंगों में घास, फूस, पेड़-पौधे उगे हुए देखना, सिर पर कांसे को कुटता देखना, मुंडन देखना, अपने को नग्न देखना, स्वयं को मैले कपड़े पहने हुए देखना, तेल लगाना, कीचड़ में धंसना, या कीचड़ लिपटा देखना, ऊंचे स्थान से गिरना, झूला झूलना, कीचड़ और लोहा आदि एकत्रित करना, घोड़ों को मारना, लाल फूलों के पेड़ पर चढ़ना, या लाल पुष्पों के पेड़ों का मंडल, सूअर, भालू, गधे और ऊंटों की सवारी करना, पक्षियों का भोजन करना, मछली, तेल और खिचड़ी खाना, नृत्य करना, हंसना, विवाह एवं गाना-बजाना देखना, बीणा के अलावा अन्य वाद्यों को बजाना, जल स्रोत में नहाने जाना, गोबर लगा कर जल स्नान, कीचड़युक्त उथले जल में नहाना, माता के उदर में प्रवेश करना, चिता पर चढ़ना, इंद्र पताका का गिरना, चंद्रमा एवं सूर्य को गिरते देखना, अंतरिक्ष में उल्का पिंडों के उत्पात आदि स्वप्न में देखना सर्वथा अशुभ है।


श्री मत्स्य भगवान्‌, स्वप्नों के अशुभ फलों के विषय में मनु महाराज को बताते हुए पुनः कहते हैं कि देवता! राजा और गुरुजनों को क्रोध करते देखना, स्वप्न में कुमारी कन्याओं का आलिंगन करना, पुरुषों का मैथुन करना, अपने शरीर का नाश, कै-दस्त करते स्वयं को देखना, स्वप्न में दक्षिण दिशा की यात्रा करना, अपने को किसी व्याधि से ग्रस्त देखना, फलों और पुष्पों को नष्ट होते देखना, घरों को गिरते देखना, घरों में लिपाई, पुताई, सफाई होते देखना, पिशाच, मांसाहारी पशुओं, बानर, भालू एवं मनुष्यों के साथ क्रीड़ा करना, शत्रु से पराजित होना, या शत्रु की ओर से प्रस्तुत किसी विपत्ति से ग्रस्त होना, स्वयं को मलिन वस्त्र स्वयं पहने देखना, या वैसे ही वस्त्र पहने स्त्री के साथ क्रीड़ा करना, तेल पीना, या तेल से स्नान करना, लाल पुष्प, या लाल चंदन धारण करने का स्वप्न देखना आदि सब दुःस्वप्न हैं। ऐसे दुःस्वप्नों को देखने के बाद तुरंत सो जाने से, या अन्य लोगों को ऐसे दुःस्वप्न बता देने से उनका दुष्प्रभाव कम हो जाता है।


👉दुःस्वप्नों के दुष्प्रभाव के शमन का उपाय बताते हुये मत्स्य भगवान मनु महाराज से कहते है :👇

ऐसे दुःस्वप्न देखने पर स्नान करना चाहिए, तिल की समिधा से हवन कर के ब्राह्मणों का पूजन, सत्कार करना चाहिए। भगवान वासुदेव की स्तुति (पूजन द्वादश अक्षरमंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप) करनी चाहिए और गजेंद्र मोक्ष कथा का पाठ, या श्रवण करना चाहिए। इनसे दुःस्वप्नों के दुष्प्रभाव का शमन होता है।


१.यदि रोगी सिर मुंडाएं ,लाल या काले वस्त्र धारण किए किसी स्त्री या पुरूश को सपने में देखता है या अंग भंग व्यक्ति को देखता है तो रोगी की दशा अच्छी नही है।


२. यदि रोगी सपने मे किसी ऊँचे स्थान से गिरे या पानी में डूबे या गिर जाए तो समझे कि रोगी का रोग अभी और बड़ सकता है।


३. यदि सपने में ऊठ,शेर या किसी जंगली जानवर की सवारी करे या उस से भयभीत हो तो समझे कि रोगी अभी किसी और रोग से भी ग्र्स्त हो सकता है।


४. यदि रोगी सपने मे किसी ब्राह्मण,देवता राजा गाय,याचक या मित्र को देखे तो समझे कि रोगी जल्दी ही ठीक हो जाएगा।


५.यदि कोई सपने मे उड़ता है तो इस का अभिप्राय यह लगाया जाता है कि रोगी या सपना देखने वाला चिन्ताओं से मुक्त हो गया है।


६.यदि सपने मे कोई मास या अपनी प्राकृति के विरूध भोजन करता है तो ऐसा निरोगी व्यक्ति भी रोगी हो सकता है।


७,यदि कोई सपने में साँप देखता है तो ऐसा व्यक्ति आने वाले समय मे परेशानी में पड़ सकता है।या फिर मनौती आदि के पूरा ना करने पर ऐसे सपनें आ सकते हैं।


8 अत्यंत वृद्ध और काले शरीर वाली स्त्री का नाच देखना, अथवा नंगधडंग फकीर को नाचते, हंसते, अपनी ओर क्रूर दृष्टिपात करते देखना, काले वस्त्र पहने, हाथ में लौह का डंडा लिये किसी को देखना मृत्यु के सूचक होते हैं।

अखरोट देखना – भरपुर भोजन मिले तथा धन वृद्धि हो


अनाज देखना -चिंता मिले


अनार खाना (मीठा ) – धन मिले


अजनबी मिलना – अनिष्ट कीपूर्व सूचना


अजवैन खाना – स्वस्थ्य लाभ


अध्यापक देखना – सफलता मिले


अँधेरा देखना – विपत्ति आये


अँधा देखना – कार्य मेंरूकावट आये


अप्सरा देखना – धन और मानसम्मान की प्राप्ति


अर्थी देखना – धन लाभ हो


अमरुद खाना – धन मिले


अनानास खाना – पहले परेशानीफिर राहत मिले


अदरक खाना – मान सम्मान बढे


अनार के पत्ते खाना – शादी शीघ्र हो


अमलतास के फूल – पीलिया या कोढ़का रोग होना


अरहर देखना – शुभ


अरहर खाना – पेट में दर्द


अरबी देखना – सर दर्द या पेटदर्द


अलमारी बंद देखना – धन प्राप्ति हो


अलमारी खुली देखना – धन हानि हो


अंगूर खाना – स्वस्थ्य लाभ


अंग रक्षक देखना – चोट लगने काखतरा


अपने को आकाश में उड़ते देखना – सफलता प्राप्तहो


अपने पर दूसरौ का हमला देखना – लम्बी उम्र


अंग कटे देखना – स्वास्थ्य लाभ


अंग दान करना – उज्जवल भविष्य , पुरस्कार


अंगुली काटना – परिवार मेंकलेश


अंगूठा चूसना – पारवारिकसम्पति में विवाद


अन्तेस्ति देखना – परिवार मेंमांगलिक कार्य


अस्थि देखना – संकट टलना


अंजन देखना – नेत्र रोग


अपने आप को अकेला देखना – लम्बी यात्रा


अख़बार पढ़ना, खरीदना – वाद विवाद


अचार खाना , बनाना – सिर दर्द, पेट दर्द


अट्हास करना – दुखद समाचारमिले


अध्यक्ष बनना – मान हानि


अध्यन करना -असफलता मिले


अपहरण देखना – लम्बी उम्र


अभिमान करना – अपमानित होना


अध्र्चन्द्र देखना – औरत से सहयोगमिले


अमावस्या होना – दुःख संकट सेछुटकारा


अगरबत्ती देखना – धार्मिकअनुष्ठान हो


अगरबत्ती जलती देखना – दुर्घटना हो


अगरबत्ती अर्पित करना – शुभ


अपठनीय अक्षर पढना – दुखद समाचारमिले


अंगीठी जलती देखना – अशुभ


अंगीठी बुझी देखना – शुभ


अजीब वस्तु देखना – प्रियजन के आनेकी सूचना


अजगर देखना – शुभ


अस्त्र देखना – संकट से रक्षा


अंगारों पर चलना – शारीरिक कष्ट


अंक देखना सम – अशुभ


अंक देखना विषम – शुभ


अस्त्र से स्वयं को कटा देखना – शीघ्र कष्टमिले


अपने दांत गिरते देखना – बंधू बांधव कोकष्ट हो


आंसू देखना – परिवार मेंमंगल कार्य हो


आवाज सुनना – अछा समय आनेवाला है


आंधी देखना – संकट सेछुटकारा


आंधी में गिरना – सफलता मिलेगी


——————————————-


आ—-


आइना देखना –इच्छा पूरण हो , अछा दोस्तमिले


आइना में अपना मुहं देखना – नौकरी मेंपरेशानी , पत्नी में परेशानी


आसमान देखना – ऊचा पदप्राप्त हो


आसमान में स्वयं को देखना – अच्छीयात्रा का संकेत


आसमान में स्वयं को गिरते देखना – व्यापारमें हानि


आग देखना – गलत तरीकेसे धन की प्राप्ति हो


आग जला कर भोजन बनाना – धन लाभ , नौकरी मेंतरक्की


आग से कपडा जलना – अनेक दुखमिले , आँखों का रोग


आजाद होते देखना – अनेकचिन्ताओ से मुक्ति


आलू देखना – भरपूर भोजनमिले


आंवला देखना – मनोकामनापूर्ण न होना


आंवला खाते देखना – मनोकामनापूर्ण होना


आरू देखना – प्रसनता कीप्राप्ति


आक देखना – शारारिककष्ट


आम खाते देखना – धन औरसंतान का सुख


आलिंगन देखना पुरुष का औरत से – काम सुख कीप्राप्ति


आलिंगन देखना औरत का पुरुष से – पति सेबेवफाई की सूचना


आलिंगन देखना पुरुष का पुरुष से- शत्रुताबढ़ना


आलिंगन देखना औरत का औरत से – धनप्राप्ति का संकेत


आत्महत्या करना या देखना – लम्बी आयु


आवारागर्दी करना – धन लाभ होनौकरी मिले


आँचल देखना – प्रतियोगितामें विजय


आँचल से आंसू पोछना – अछा समयआने वाला है


आँचल में मुँह छिपाना – मान समानकी प्राप्ति


आरा चलता हुआ देखना – संकट शीघ्रसमाप्त होगे


आरा रूका हुआ देखना- नए संकट आने का संकेत


आवेदन करना या लिखना – लम्बी यात्राहो


आश्रम देखना – व्यापारमें घाटा


आट्टा देखना – कार्य पूराहो


आइसक्रीम खाना – सुख शांतिमिले


——————————————–


इ—–


इमली खाते देखना – औरत के लिए शुभ ,पुरुष के लिए अशुभ


इडली साम्भर खाते देखना – सभी से सहयोगमिले


इष्ट देव की मूर्ति चोरी होना – मृत्युतुल्यकष्ट आये


इश्तहार पढना – धोखा मिले, चोरी हो


इत्र लगाना – अछे फल कीप्राप्ति, मान सम्मान बढेगा


इमारत देखना – मान सम्मान बढे, धन लाभ हो


ईंट देखना – कष्ट मिलेगा


इंजन चलता देखना – यात्रा हो , शत्रु सेसावधान


इन्द्रधनुष देखना – संकट बढे , धन हानि हो


इक्का देखना हुकम का – दुःख व् निराशामिले


इक्का देखना ईंट का -कष्टकारक स्तिथि


इक्का देखना पान का -पारवारिक क्लेश


इक्का देखना चिड़ी का – गृह क्लेश ,अतिथि आने कीसूचना


——————————————————–


ल——————


लंगर खाना या देखना -धन वृद्धि हो ,व्यवसाय में तेजी आये


लंगूर देखना -शुभ समाचार मिले


लंगोटी देखना -आर्थिक कठिनाईया बढे


लकीर खींचना -गृह कलेश बढे , अनावश्यक झगडे हो


लटकना या लटकते हुए देखना -सोचा हुआ काम शीघ्र बने , आर्थिक समृद्धि बढे


लड़का गोद में देखना (अपना) – धन वृद्धि हो , व्यवसाय में तेजी आये


लड़का गोद में देखना (अनजान) – परेशानी बढे ,घर में कलेश हो


लड़ना – विद्रोहियों के साथ – देश तथा समाज में अशांति फैले


लगाम देखना -मान सम्मान बढे , धन वृद्धि हो


लक्ष्मी का चित्र देखना -धन तथा सुख सौभाग्य की वृद्धि हो


लहसुन देखना – धन वृद्धि हो परन्तु अन्न व् सब्जी के व्यापार में हानि हो


लक्कड़ बाघ देखना – नयी मुसीबतें आने का संकेत


लपटें देखना (आग की ) – परिवार में शान्ति बढे , झगडा ख़तम हो


लाल आँखे देखना – शुभ फल की प्राप्ति


लालटेन जलना – चलते हुए काम में रोड़ा अटके


लालटेन बुझाना – अनेक समस्या स्वयं निपट जाये


लाट या मीनार देखना -आयु वृद्धि हो , सुख शान्ति बढे


लाठी देखना -सुख शांति में वृद्धि हो ,अच्छे सहयोगी मिले


लाल टीका देखना -सत्संग से लाभ हो, कामो में सफलता मिले


लाल वस्त्र दिखाई देना – धन नाश हो ,खतरा बढे


लाल आकाश में देखना -लडाई झगडा व् आतंक में वृद्धि ,धन तथा देश की हानि हो


लिबास (अपने कपडे)सफ़ेद देखना – सुख , शान्ति तथा समृद्धि में वृद्धि हो


लिबास हरा देखना – धन दौलत बढे , स्वस्थ्य अच्चा हो


लिबास पीला देखना -स्वस्थ्य में खराबी आये ,चोरी हो


लिबास मैला देखना -धन हानि हो ,खराब समय आने वाला है


लिफाफा खोलना -समाज में मानहानि हो , गुप्त बात सामने आये


लोहा देखना – काफी मेहनत करने के बाद सफलता मिले


लोहार देखना – मान सम्मान बढे , शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो


लोबिया खाना – धन तथा व्यवसाय में वृद्धि हो


लौकी देखना या खाना -शुभ समाचार मिले , धन वृद्धि हो ,नौकरी में पदोंनिती हो


——————————————————–


उ—–


उजाड़ देखना –दूर स्थान की यात्रा हो


उस्तरा प्रयोग करना – यात्रा मेंधन लाभ हो


उपवन देखना – बीमारी कीपूर्व सूचना


उदघाटन देखना – अशुभ संकेत


उदास देखना – शुभ समाचारमिले


उधार लेना या देना – धन लाभ कासंकेत


स्वयं को उड़ते देखना – गंभीरदुर्घटना की पूर्व सूचना


उछलते देखना -दुखद समाचार मिलने का संकेत


उल्लू देखना -दुखों का संकेत


उबासी लेना – दुःख मिले


उल्टे कपडे पहनना – अपमान हो


उजाला देखना – भविष्य मेंसफलता का संकेत


उजले कपडे देखना -इज्जत बढे , विवाह हो


उठना और गिरना – संघर्षबढेगा


उलझे बाल या धागे देखना – परेशानियाबढेगी


उस्तरा देखना – धन हानि , चोरी का भय


———————————————————-


ऊ——-


ऊंघना – धन हानि , चोरी का भय


ऊंचाई पर अपने को देखना – अपमानित होना


ऊन देखना – धन लाभ हो


ऊंचे पहाड़ देखना – काफी मेहनत केबाद कार्य सिद्ध होना


ऊंचे वृक्ष देखना – मनोकामना पूरीहोने में समय लगना


———————————-


औ—


औषधी देखना –गलत संगति देखना


—————————————–


ऐ—————–


ऐनक लगते देखना – विद्या मिले, ख़ुशी इज्जत मिले


—————————————————–


ट—–


टंकी खाली देखना –शुभ लक्षण


टंकी भरी देखना – अशुभ घटनाका संकेत


टाई सफेद देखना – अशुभ


टाई रंगीन देखना – शुभ


टेलेफोन करना – मित्रो कीसंख्या में वृद्धि


टोकरी खाली देखना – शुभ लक्षण


टोकरी भरी देखना – अशुभ घटनाका संकेत


टोपी उतारना – मान सम्मानबढे


टोपी सिर पर रखना – अपमान हो


————————–


ठ—–


ठण्ड में ठिठुरना –सुख मिले


————————————-


च——


चलता पहिया देखना – कारोबार में उन्नत्ति हो


चप्पल पहनना – यात्रा पर जाना


चक्की देखना – मान सम्मान बढेगा


चमडा देखना – दुःख हो


चबूतरा देखना -मान सम्मान बढेगा


चट्टान देखना (काली ) – शुभ


चट्टान देखना (सफेद ) – अशुभ


चपत मारना – धन हानि हो


चपत खाना – शुभ फल की प्राप्ति


चरबी देखना – आग लगने का संकेत


चलना जमीन पर -नया रोजगार मिले


चलना पानी पर – कारोबार में हानि


चलना आसमान पर – बीमारी आने का संकेत


चन्द्र ग्रहण देखना – सभी कार्य बिगडे


चमगादर उड़ता देखना – लम्बी यात्रा हो


चमगादर लटका देखना – अशुभ संकेत


चम्मच देखना – नजदीकी व्यक्ति धोखा दे


चप्पल देखना – यात्रा पर जाना


चटनी खाना – दुखो में वृद्धि


चरखा चलाना – मशीनरी खराब हो


चश्मा खोना – चोरी के संकेत


चांदी के बर्तन में दूध पीना – संम्पत्ति में वृद्धि हो


चारपाई देखना – हानि हो


चादर शरीर पर लपेटना -गृह क्लेश बढे


चादर मैली देखना – धन लाभ हो


चादर समेट कर रखना – चोरी होने का संकेत


चंचल आँखे देखना – बीमारी आने की सूचना


चांदी का सामान देखना – गृह क्लेश बढे


चोकलेट खाना -अच्छा समय आने वाला है


चाय देखना – धन वृद्धि हो


चावल देखना – कठिनाई से धन मिले


चाकू देखना – अंत में विजय


चित्र देखना – पुराने मित्र से मिलन हो


चिडिया देखना – मेहमान आने का संकेत


चींटी देखना – धन लाभ हो


चींटिया बहुत अधिक देखना – परेशानी आये


चील देखना – बदनामी हो


चींटी मारना – तुंरत सफलता मिले


चुम्बन लेना – आर्थिक समृधि हो


चुम्बन देना – मित्रता बढे


चुटकी काटना – परिवार में कलेश


चुंगी देना – चलते काम में रूकावट


चुंगी लेना – आर्थिक लाभ


चुडैल देखना -धन हानि हो


चूहा देखना -औरत से धोखा


चूहा फंसा देखना – शरीर को कष्ट


चूहा चूहे दानी से निकलते देखना – कष्ट से मुक्ति


चूहा मरा देखना – धन लाभ


चूहा मारना – धन हानि


चूडिया तोड़ना – पति दीर्घायु हो (औरत के लिए )


चूल्हा देखना – उत्तम भोजन प्राप्त हो


चूरन खाना – बीमारी में लाभ


चेचक निकलना – धन की प्राप्ति


चोर पकड़ना – धन आने की सूचना


चोटी पर स्वयं को देखना – हानि हो


चोराहा देखना – यात्रा में सफलता


चौकीदार देखना – अचानक धन आये


चौथ का चाँद देखना – बहुत अशुभ


——————————————


ड—–


डंडा देखना –दुश्मन से सावधान रहे


डफली बजाना – घर मेंउत्सव की सूचना


डाक खाना देखना – बुरासमाचार मिले


डाकिया देखना – शुभ सूचनामिले


डॉक्टर देखना – निराशामिले


डाकू देखना – धन वृद्धिहो


————————————–


त——


तरबूज देखना –धन लाभ


तराजू देखना – कार्यनिष्पक्ष पूर्ण हो


तबला बजाना – जीवनसुखपूर्वक गुजरे


तकिया देखना – मान सम्मानबढे


तलवार देखना – शत्रु परविजय


तपस्वी देखना -मन शांत हो


तला पकवान खाना – शुभ समाचारमिले


तलाक देना – धन वृद्धिहो


तमाचा मारना -शत्रु पर विजय


तराजू में तुलना – भयंकरबीमारी हो


तवा खाली देखना – अशुभ लक्षण


तवे पर रोटी सेकना – संपत्तिबढे


तहखाना देखना या उसमे प्रवेश करना – तीर्थयात्रा पर जाने का संकेत


ताम्बा देखना – सरकार सेलाभ मिले


तालाब में तैरना – स्वस्थ्य लाभ


ताला देखना -चलते काम में रूकावट


ताली देखना – बिगडे कामबनेगे


तांगा देखना – सुख मिले, सवारी कालाभ हो


ताबीज बांधना – काम मेंहानि हो


ताबीज़ देखना – शुभ समय काआगमन


ताश देखना – मित्र अथवापडोसी से लडाई हो


तारा देखना – अशुभ


तितली देखना – विवाह होया प्रेमिका मिले


तितली उड़ कर दूर जाना – दांपत्यजीवन में क्लेश हो


तिल देखना – कारोबारमें लाभ


तिराहा देखना – लडाई झगडाहो


त्रिशूल देखना – अच्छामार्ग दर्शन मिले


त्रिमूर्ति देखना – सरकारीनौकरी मिले


तितली पकड़ना – नई संतानहो


तिजोरी बंद करना – धन वृद्धिहो


तिजोरी टूटती देखना – कारोबारमें बढोतरी


तिलक करना – व्यापारबढे


तूफान देखना या उसमे फँसना – संकट सेछुटकारा मिले


तेल या तेली देखना – समस्या बढे


तोलना –महंगाई बढे


तोप देखना -शत्रु पर विजय


तोता देखना – ख़ुशी मिले


तोंद बढ़ी देखना – पेट मेंपरेशानी हो


तोलिया देखना – स्वस्थ्यलाभ हो


——————————————


थ—–


थप्पर खाना –कार्य में सफलता


थप्पर मारना – झगडे मेंफँसना


थक जाना – कार्य मेंसफलता मिले


थर थर कंपना -मान सम्मान बढे


थाली भरी देखना – अशुभ


थाली खाली देखना – सफलता मिले


थूकना –मान सम्मान बढे


थैली भरी देखना – जमीनजायदाद में वृद्धि


थैली खाली देखना – जमीनजायदाद में झगडा हो





———————————————————-


ध————–


धमाका सुनना –कष्ट बढे


धतूरा खाना – संकट सेबचना


धनिया हरा देखना – यात्रा परजाना पढ़े


धनुष देखना – सभी कर्मोमें सफलता मिले


धब्बे देखना – शुभ संकेत


धरोहर लाना या देखना – व्यापारमें हानि हों


धार्मिक आयोजना देखना – शुभ संकेत


धागा देखना – कार्य मेंवृद्धि हों


धुरी देखना – मान सम्मानमें वृद्धि हों


धुआ देखना – कष्ट बढे , परेशानीमें फंसना पढ़े


धुंध देखना – शुभ समाचारमिले


धुन सुनना – परेशानीबढे


धूमधाम देखना – परेशानीबढे


धूल देखना – यात्रा हों


धोबी देखना – काम मेंसफलता मिले


धोती देखना – यात्रा परजाना पड़े


————————————————-


म—–


मछर देखना – अपमानित होना पड़े


मछली देखना – गृहस्थी का सुख मिले


मखी देखना – धन हानि हो


मकडी देखना – बहुत अधिक मेहनत करनी पड़े


मकान बनते देखना – मान सम्मान में वृद्धि हो


मलाई खाना – धन वृद्धि हो


मंदिर या मस्जिद देखना – खुशहाली बढे


मंदिर में पुजारी देखना – गृह कलेश बढे


मर जाना – धन वृद्धि हो


मखमल पर बैठना – लम्बी बीमारी आये


मगरमच देखना – शुभ समाचार मिले


मंत्री देखना – मान सम्मान में वृद्धि हो


माला ( पूजा वाली ) शुभ समय आने का संकेत


माला फूलों की पहनाना- मान सम्मान में वृद्धि हो


मातम करना – खुशहाली बढे


माली देखना – घर में समृधि बढे


मिर्च खाना – काम में सफलता मिले


मिर्गी से पीड़ित होना या देखना – बुद्दि तेज हो


मिठाई खाना या बाँटना – बिगडे काम बने


मीट खाना – मनोकामना पूरण हो


मुर्दा उठा कर ले जाते देखना – बिना कमाया माल मिले


मुर्दे को जिन्दा देखना – चिंता दूर हो


मुर्दा शारीर से आवाज़ आना – बना काम बिगड़ जाना


मुर्दों का समूह देखना – गलत सोसाइटी में काम करना पड़े


मुर्दे को नहलाना – धन वृद्धि हो


मुर्दे को कुछ देना – शुभ समाचार


मुर्दे के साथ खाना -अच्छा समय आये


मुर्गा देखना -विदेश व्यापार बढे


मुर्गी देखना -गृहस्थी का सुख मिले


मोहर लगाना – धन वृद्धि हो


मुरझाये फूल देखना – संतान को कष्ट हो


मुंडन कराना या होते देखना -गृहस्थी का तनाव दूर हो


मुहर्रम देखना – कारोबार में उन्नत्ति हो


मूंगा पहनना या देखना – कारोबार में उन्नत्ति हो


मूंग मसूर या मोठ देखना – अनेक परेशानी हो


मोची देखना -यात्रा लाभदायक हो


मोम देखना – झगडे या विवाद में समझोता हो


मोर नाचते देखना – शुभ समाचार मिले


मोर मोरनी देखना – दांपत्य सुख में वृद्धि हो


मोजा पहनना – पति पत्नी में प्रेम बड़े


मोमबत्ती देखना – विवाह हो


—————————————————-


व—–


वकील देखना – कठिनाई बढे , झगडा हो


वजीफा पाना -काम में असफलता मिले , धनहानि हो


वरमाला देखना या डालना -घर में कलेश हो मित्र से लडाई हो


वसीयत करना -भूमि सम्बन्धी विवाद हो , घर में तनाव बढे


वायदा करना – झूठ बोलने की आदत पढ़े


वाह वाह करके हसना -मान सम्मान का ध्यान रखे , शत्रु बदनाम करेंगे


वार्निश करना (घर की वस्तुओं पर)- परिवार पर संकट आये, स्वस्थ्य खराब हो


वाष्प उड़ते देखना – धनहानि हो , दुर्घटना तथा शारीरिक कष्ट हो


विदाई समारोह में भाग लेना – व्यापार में तेजी आये , धन वृद्धि हो


विमान देखना – धन हानि हो


विस्फोट देखना या सुनना – नया कारोबार शुरू हो , बड़े व्यक्तियों से मुलाकात हो


वीणा बजाना (स्वयं द्वारा) – धन धान्य तथा समृद्धि प्राप्त हो


वीणा बजाना – शोक समारोह में शामिल होना पड़े , (दूसरो द्वारा)मानसिक कष्ट हो


वृद्धा देखना – अशुभ समाचार मिले


————————————————————-


द—–


दरवाजा बंद देखना – चिंता बढे


दही देखना -धन लाभ हो


दलिया खाना या देखना – स्वस्थ्य कुछ समय के लिए ख़राब हो


दरार देखना – घर में फूट


दलदल देखना – काम में आलस्य हो


दरवाजा खोलना – नया कार्य शुरू हो


दरवाजा गिरना – अशुभ संकेत


दक्षिणा लेना या देना – व्यापार में घाटा


दमकल चलाना – धन वृद्धि हो


दर्पण देखना – मानसिक अशांति


दस्ताना पहनना – शुभ समाचार


दहेज़ लेना या देना – चोरी की सम्भावना


दरजी को काम करते देखना – कोर्ट से छुटकारा


दवा खाना या खिलाना – अच्छा मित्र मिले


दवा गिरना – बीमारी दूर हो


दांत टूटना – शुभ


दांत में दर्द देखना -नया कार्य शुरू हो


दाडी देखना – मानसिक परेशानी हो


दादा या दादी देखना जो मृत हो – मान सम्मान बढे


दान लेना – धन वृद्धि हो


दान देना – धन हानि हो


दाह क्रिया देखना – सोचा हुआ कार्य बनने के संकेत


दातुन करना -कष्ट मिटे


दाना डालना पक्षियो को – व्यापार में लाभ हो


दाग देखना – चोरी हो


दामाद देखना -पुत्री को कष्ट हो


दाल कपड़ो पर गिरना -शुभ लक्षण


दाल पीना – कार्य में रूकावट


दाढ़ी सफेद देखना – काम में रूकावट


दाढ़ी काली देखना – धन वृद्धि हो


दियासिलाई जलाना – दुश्मनी बढे


दीपक बुझा देना – नया कार्य शुरू हो


दीपक जलाना – अशुभ समाचार मिले


दीवाली देखना – व्यापार में घाटा हो


दीपक देखना – मान सम्मान बढे


दुल्हन देखना – सुख मिले


दुकान करना – मान सम्मान बढे


दुकान बेचना – मानहानि हो


दुकान खरीदना – धन का लाभ होना


दुकान बंद होना – कष्टों में वृद्धि हो


दुपट्टा देखना – स्वस्थ्य में सुधार हों


दूल्हा /दुल्हन बनना – मानहानि हों


दूल्हा /दुल्हन बारात सहित देखना -बीमारी आये


दूरबीन देखना – मान सम्मान में हानि हों


दूध देखना – आर्थिक लाभ मिले


दुकान पर बैठना – प्रतिष्ट बढे,धन लाभ हों


देवता से मंत्र प्राप्त होना – नए कार्य में सफलता


देवी देवता देखना – सुख संपत्ति की वृद्धि होना


दोना देखना – धन संपत्ति प्राप्त होना


दोमुहा सांप देखना – दुर्घटना हों, मित्र द्वारा विश्वासघात मिले


दौड़ना – कार्य में असफलता हों


देवी देवता देखना – कृष्ण – प्रेम संबंधो में वृद्धि


देवी देवता देखना – राम – सफलता मिले


देवी देवता देखना – शिव – मानसिक शांति बढे


देवी देवता देखना – विष्णु – सफलता मिले


देवी देवता देखना – ब्रह्मा – अच्छा समय आने वाला है


देवी देवता देखना – हनुमान -शत्रु का नाश हो


देवी देवता देखना – दुर्गा – रोग दूर हो


देवी देवता देखना – सीता – पहले कष्ट मिले फिर समृधि हो


देवी देवता देखना – राधा – शारीरिक सुख मिले


देवी देवता देखना – लक्ष्मी – धन धन्य की प्राप्ति हो


देवी देवता देखना – सरस्वती -भविष्य सुखद हो


देवी देवता देखना – पार्वती – सफलता मिले


देवी देवता देखना – नारद -दूर से शुभ समाचार मिले..


—————————————————कब्र देखना-धन मिलना


कब्र खोदना – धन पाए , मकान बनाये


कत्ल करना स्वयं का – अच्छा सपना है , बुरे काम से बचे


कद अपना छोटा देखना – अपमान सहना , परेशानी उठाना


कद अपना बड़ा देखना – भारी संकट आना


कसम खाते देखना – संतान का दुःख भोगना


कलम देखना – विद्या धन की प्राप्ति


कर्जा देना – खुशहाली आये


कर्जा लेना – व्यापार में हानि


कला कृतिया देखना – मान समान बढे


कपूर देखना – व्यापार में लाभ


कबाडी देखना – अच्छे दिनों की शुरूआत


कबूतर देखना – प्रेमिका से मिलना


कबूतरों का झुंड – शुभ समाचार मिले


कमल का फूल – ज्ञान की प्राप्ति


कपास देखना – सुख समृधि हो


कंगन देखना – अपमान हो


कदू देखना – पेट दर्द


कन्या देखना – धन वृद्धि हो


कफन देखना – लम्बी उम्र


कली देखना – स्वास्थ्य खराब हो


कछुआ देखना – शुभ समाचार मिले


कलश देखना – सफलता


कम्बल देखना – बीमारी आये


कपडा धोना – पहले रूकावट , फिर लाभ


कटा सिर देखना – शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी


कब्रिस्तान देखना – निराशा हो


कंघी देखना – चोट लगना , दांत या कान में दर्द


कसरत – बीमारी आने की सूचना


काली आँखे देखना – व्यापार में लाभ


काला रंग देखना – शुभ फल


काजू खाना – नया व्यापार शुरू हो


कान देखना – शुभ समाचार


कान साफ करना – अच्छी बातो का ज्ञान


काउंटर देखना – लेने देने में लाभ हो


कारखाना देखना – दुर्घटना में फसने की सूचना


काली बिल्ली देखना – लाभ हो


कुंडल पहने देखना – संकट हो


कुबडा देखना – कार्य में विघ्न


कुमकुम देखना – कार्य में सफलता


कुल्हाडी देखना – परिश्रम अधिक, लाभ कम


कुत्ता भोंकना – लोगो द्वारा मजाक उड़ना


कुत्ता झपटे – शत्रु की हार


कुर्सी खाली देखना – नौकरी मिले


कूड़े का ढेर देखना – कठिनाई के बाद धन मिले


किला देखना – ख़ुशी प्राप्त हो


कील देखना / ठोकना – परिवार में बटवारा हो


केश संवारना – तीर्थ यात्रा


केला खाना / देखना – ख़ुशी हो


केक देखना – अच्छी वस्तु मिले


कैमरा देखना – अपने भेद छिपा कर रखे


कोढ़ी देखना – धन का लाभ


कोहरा – संकट समाप्त हो


कोठी देखना – दुःख मिले


कोयल देखना / सुनना – शुभ समाचार


कोया देखना – शुभ संकेत


किसी ऊंचे स्थान से कूदना – असफलता


नर कंकाल देखना – उम्र बढने का संकेत


जप करना – विजय


कद लम्बा देखना – मृत्युतुल्य कष्ट हो


कद घटना – अपमान हो


कटोरा देखना – बनते काम बिगढ़ना


कनस्तर खाली देखना – शुभ


कनस्तर भरा देखना – अशुभ


कमंडल देखना – परिवार के किसी सदस्य से वियोग


करवा चौथ – औरत देखे तो आजीवन सधवा, पुरुष देखे तो धन धान्य संपूरण


कागज कोरा – शुभ


कागज लिखा देखना – अशुभ


सफेद कुरता देखना – शुभ


अन्य रंग का कुरता देखना – अशुभ


कुर्सी पर स्वयं को बैठे देखना – नया पद, पदोनती


कुर्सी पर अन्य को बैठे देखना – अपमान


कब्र खोदना – मकान का निर्माण करना


कपूर देखना – व्यापार नौकरी में लाभ


कबूतर देखना – प्रेमिका से मिलन


कपडा बेचते देखना – व्यापार में लाभ


कपडे पर खून के दाग – व्यर्थ बदनामी


कछुआ देखना – धन आशा से अधिक मिलना


कमल ककडी देखना – सात्विक भोजन में आनंद, ख़ुशी मिले


कपास देखना – सुख, समृधि घर आये


करी खाना – विधवा से विवाह, विधुर से विवाह


कृपाण – धरम कार्य पूर्ण होने की सूचना


कान देखना – शुभ समाचार


कान कट जाना – अपनों से वियोग


काला कुत्ता देखना – कार्य मे सफलता


काउंटर देखना – लेन देन में लाभ


काली बिल्ली देखना – शुभ समाचार


पीली बिल्ली देखना – अशुभ समाचार


काना व्यक्ति देखना – अनकूल समय नहीं


कीडा देखना – शक्ति का प्रतीक


कुम्हार देखना – शुभ समाचार


केतली देखना – दांपत्य जीवन में शांति हो


केला देखना या खाना – शुभ समाचार


कैंची – अकारण किसी से वाद- विवाद होना


कोठी देखना – दुःख मिले


कोयला देखना – प्रेम के जाल में फँस कर दुःख पाए


कुरान- सुख शांति की भावना बढे


——————————————————


रजाई ओड़ना – धन मिले


रजाई नई बनवाना – स्थान परिवर्तन हो


रजाई फटी पुरानी देखना – शुभ कार्य के लिए निमंत्रण हो


रस्सी लपेटना – सफलता मिले


रथ देखना -यात्रा करनी पड़े


रसभरी खाना – विवाह हो


रसगुल्ला खाना – धन वृद्धि हो


रद्दी देखना – रुका हुआ धन मिले


रंग करना – सम्बंधित वास्तु की हानि हो


रक्षा करना – मान सम्मान में वृद्धि हो


रफू करना – नई वस्त्रो या आभूषनो की प्राप्ति हो


रक्षा बंधन देखना – धन वृद्धि हो


रसोई घर गन्दा देखना – अच्छा भोजन मिले


रसोई घर स्वछ देखना -धन का संकट आये


रास्ता देखना (साफ) -तरक्की मिले


रास्ता देखना (टेड़ा मेडा ) परेशानी हो


राख देखना – धन नाश हो


रॉकेट देखना – धन संपत्ति में वृद्धि हो


रात देखना -परेशानी आये


राइ देखना – काम में रूकावट आये


राक्षश देखना – संकट आये


रामलीला देखना – सुख सौभाग्य में वृद्धि


रिश्वत लेना – सावधान रहे


रिवाल्वर चलाना – शत्रुता समाप्त हो


रिक्शा देखना या उसमे बैठना – प्रसन्त्ता बढे


रेलवे स्टेशन देखना -लाभदायक यात्रा हो


रेल देखना – कष्ट दायक यात्रा हो


रेडियो बजता देखना – प्रगति में रूकावट हो


रेफ्रिजिरटर देखना – आर्थिक लाभ हो


रेगिस्तान देखना – धन सम्पदा में वृद्धि


रोजा रखना – आर्थिक संकट आने का संकेत


रोना – मान सम्मान में वृद्धि हो


रोशनदान से देखना – विदेश से धन की प्राप्ति हो


रोटी खाना या पकाना – बीमारी आने का संकेत


रोटी बाँटना – धन लाभ हो


रोटी फैंकना या गिरी हुई देखना – देश में मन न लगे , विदेश की यात्रा शीघ्र हो


———————————————–


स्याही देखना – सरकार से सम्मान मिले


स्टोव जलाना – भोजन अच्छा मिले


संडास देखना – धन वृद्धि हो


संगीत देखना या सुनना – कष्ट बढे


संदूक देखना – पत्नी सेवा करे , अचानक धन मिले


सगाई देखना या उसमे शामिल होना –


सजा पाना – संकटों से छुटकारा मिलाना


सट्टा खेलना – धोखा होने का संकेत


सलाद खाते देखना – धन वृद्धि हो


सर्कस देखना – बहुत मेहनत करनी पड़े


सलाई देखना – मान सम्मान बढे


सरसों का साग खाना – बीमारी दूर हो


सरसों देखना – व्यापार में लाभ हो


ससुर देखना – शुभ समाचार मिले


सर कटा देखना – विदेश यात्रा हो


सर फटा देखना – कारोबार में हानि हो


सर मुंडाना – गृह कलेश में वृद्धि हो


सर के बाल झड़ते देखना – क़र्ज़ से मुक्ति मिले


ससुराल जाना – गृह कलेश में वृद्धि हो


समुद्र पार करना – उनत्ति मिले


साइकिल देखना -सफलता मिले


साइकिल चलाना – काम में तरक्की मिले


साइन बोर्ड देखना – व्यापार में लाभ हो


सावन देखना – जीवन में ख़ुशी मिले


साडी देखना – विवाह हो , दाम्पत्य जीवन में सुख मिले


सारस देखना – धन वृद्धि हो


साला या साली देखना – दाम्पत्य जीवन में सुख हो , मेहमान आये , धनवृद्धि हो


सागर सूखता देखना -बीमारी आये , अकाल पड़े


सारंगी बजाना – अपयश मिले , धन हानि हो


साग देखना – अचानक विवाद हो , सावधान रहे


साबुन देखना – स्वस्थ्य लाभ हो , बीमारी दूर हो


सांप मारना या पकड़ना – दुश्मन पर विजय हो , अचानक धन मिले


सांप से डर जाना -नजदीकी मित्र से विश्वासघात मिले


सांप से बातें करना -शत्रु से लाभ मिले


सांप नेवले की लडाई देखना – कोर्ट कचेहरी जाना पड़े


सांप के दांत देखना -नजदीकी रिश्तेदार हानि पहुंचाएंगे


सांप छत्त से गिरना – घर में बीमारी आये तथा कोर्ट कचहरी में हानि हो


सांप का मांस देखना या खाना – अपार धन आये परन्तु घर में धन रुके नहीं


सिपाही देखना – कानून के विपरीत काम कारनेका संकेत


सिनेमा देखना – समय व्यर्थ में नष्ट हो


सिगरेट पीते देखना -व्यर्थ में धन बर्बाद हो


सिलाई मशीन देखना – पति पत्नी में झगडा हो


सिलाई करना – बिगडा काम बन जाये


सियार देखना -धन हानि हो , बीमारी आये


सिन्दूर देखना – दुर्घटना की सम्भावना


सिन्दूर देवता पर चडाना – मनोकामना पूर्ण हो


सीताफल देखना -कुछ समय के बाद गरीबी दूर होगी


सीता जी को देखना -मान सम्मान बढे


सीमा पार करना -विदेश व्यापार में लाभ हो


सिप्पी देखना – उसे देखने पर हानि , उठाने पर लाभ


सीना चौडा होना – लोकप्रियता में वृद्धि हो


सीड़ी पर चढ़ना – काम में असफलता मिले


सुनहार देखना – साथी से धोखा मिले


सुटली कमर में बंधना -गरीबी आये , संघर्ष करना पढ़े


सुम्भा देखना (लोहे का)- कार्य में सफलता मिले , विवाह हो


सुदर्शन चक्र देखना – बईमानी का दंड शीघ्र मिले


सुपारी देखना -विवाह शीघ्र हो , मित्रों की संख्या में वृद्धि हो


सुनहरी रंग देखना – रुका हुआ धन मिले


सुरंग देखना या सुरंग में प्रवेश करना – नया कार्य आरंभ हो


सूई देखना – एक देखने पर सुख तथा अनेक देखने पर कष्ट में वृद्धि हो


सुलगती आग देखना – शोक समाचार मिले


सुन्दर स्त्री देखना – मान सम्मान में हानि हो


सुनहरी धूप देखना – सरकार से धन लाभ हो , मान सम्मान बढे


सुराही देखना – गृहस्थी में तनाव हो , पति या पत्नी का चरित्र ख़राब हो , रोग दूर हो


सुगंध महसूस करना – चमड़ी की बीमारी आये


सुनसान जगह देखना – बलवृद्धि हो


सूद लेते देखना – मुफ्त का धन मिले


सूद देते देखना -धन नाश हो , गरीबी आये


सूली पर चढ़ना – चिन्ताओ से मुक्ति हो , शुभ समाचार मिले


सूर्य देखना – धन संपत्ति तथा मान सम्मान बढे


सूर्य की तरह अपना चेहरा चमकता देखना – पुरस्कार मिले , मान सम्मान बढे


सूअर देखना – बुरे कामों में फँसना पड़े , बुरे लोगों से दोस्ती हो तथा मानहानि हो


सूअर का दूध पीना – चरित्र खराब हो , जेल जाना पढ़े


सूरजमुखी का फूल देखना – संकट आने की सूचना


सूर्य चन्द्र आदि का विनाश देखना – मृत्यु तुल्य कष्ट मिले


सेम की फली देखना – धन हानि हो परन्तु अच्छा भोजन मिले


सेब का फल देखना – दुःख व् सुख में बराबर वृद्धि हो


सेंध लगाना – प्रिये वस्तु गुम होना


सेवा करना – मेहनत का फल मिलेगा


सेवा करवाना – स्वस्थ्य खराब होने के लक्षण है


सेहरा बंधना – दाम्पत्य जीवन में कलेश की संभावना


सैनिक देखना – साहस में वृद्धि हो


सोंठ खाना – धन हानि हो , स्वस्थ्य में सुधार हो


सोना देखना – परिवार में बीमारी बढे , धन हानि हो


सोना मिलना – धन वृद्धि हो


सोना दुसरे को देना – अपनी मुर्खता से दूसरों को लाभ पहुंचाना


सोना लुटाना – परेशानिया बढे , अपमान सहना पढ़े


सोना गिरवी रखना – बईमानी करे और अपमान हो


सोते हुए शेर को देखना – निडरता से कार्य करे , सफलता मिलेगी


सोलह श्रृंगार देखना -स्वस्थ्य खराब होने का संकेत


स्वप्न में मानिक रत्न देखना – शक्ति तथा अधिकारों में वृद्धि


स्वप्न में मोती रत्न देखना – मानसिक शांति मिले


स्वप्न में मूंगा रत्न देखना – शत्रु पर विजय मिले


स्वप्न में पन्ना रत्न देखना – व्यवसाय में वृद्धि हो


स्वप्न में पुखराज रत्न देखना -वैर विरोध की भावना बढे


स्वप्न में हीरा रत्न देखना – आर्थिक प्रगति हो


स्वप्न में नीलम रत्न देखना – उन्नत्ति हो


स्वप्न में गोमेद रत्न देखना – समस्या अचानक आये


स्वप्न में लहसुनिया रत्न देखना – मान सम्मान बढे


स्वप्न में फेरोज़ा रत्न देखना – व्यवसाय में वृद्धि


———————————————


श्रंगार करना – प्रेम प्रसंगों में वृद्धि हो


श्रंगार दान टूटना – दांपत्य जीवन में सुख व् सफलता मिले


———————————————–


डंडा देखना – दुश्मन से सावधान रहे


डफली बजाना – घर में उत्सव की सूचना


डाक खाना देखना – बुरा समाचार मिले


डाकिया देखना – शुभ सूचना मिले


डॉक्टर देखना – निराशा मिले


डाकू देखना – धन वृद्धि होना


टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट